Skip to main content

सखी हेल्पलाइन

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए गाइड

Default Avatar

डीएसएफआई

इस भाषा में उपलब्ध है తెలుగు English
Like Icon 0पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

हम इस लेख के मुख्य बिंदु तैयार कर रहे हैं। वे जल्द ही उपलब्ध होंगे।

यह टूलकिट डीएसएफआई के साथ मिलकर विकसित किया गया है।

डाउन सिंड्रोम फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएसएफआई) पूरे भारत में डाउन सिंड्रोम से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों को सहायता प्रदान करने का काम करती है।

विशेष जरूरतों वाले व्यक्तियों के लिए विशिष्ट पोषण आवश्यकताएं और चुनौतियां हो सकती हैं कि वे क्या खा सकते हैं या क्या नहीं खा सकते हैं। अक्सर, कुछ खाद्य पदार्थों के बच्चे के स्वास्थ्य के एक विशिष्ट पहलू पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान से समझने से, बच्चे को उसके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिल सकती है। हमने अपनी पहली पुस्तिका में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सामने आने वाली स्वास्थ्य सम्बन्धी चुनौतियों का समाधान किया है। आप इसे यहां एक्सेस कर सकते हैं।

दूसरी पुस्तिका में हमने डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चों की विशिष्ट पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास किया है। डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चों को उनकी स्थिति-विशिष्ट शारीरिक संरचना के आधार पर विशिष्ट भोजन की आवश्यकता हो सकती है। उदाहरण के लिए डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चों में मोटापे का खतरा अधिक होता है, और अवांछित वजन बढ़ने से रोकने के लिए उन्हें आहार संबंधी विकल्पों की आवश्यकता होती है। डाउन सिंड्रोम से प्रभावित बच्चे अक्सर गाय के दूध प्रोटीन के प्रति असहिष्णु पाए जाते हैं, और इसलिए डेयरी-आधारित उत्पादों (बाल-विशिष्ट, केस-विशिष्ट) से बचने से लाभ हो सकता है, इसलिए अपने बच्चे के आहार से डेयरी उत्पादों को हटाने से पहले पोषण विशेषज्ञ या बाल रोग विशेषज्ञ से मार्गदर्शन लें। )

पुस्तिका में पौष्टिक व्यंजनों के लिए सुझाव भी दिए गए हैं जिन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया जा सकता है कि आपके बच्चे द्वारा उचित विकास और विकास के लिए पर्याप्त पानी, पोषक तत्व और फाइबर का सेवन किया जाए।

कृपया इस पुस्तिका को डाउनलोड करें और अपने बच्चे की विशिष्ट पोषण संबंधी जरूरतों को समझने के लिए जानकारी प्राप्त करें।

अस्वीकरण: इस पुस्तिका की किसी भी सामग्री को किसी भी तरह से चिकित्सकीय सलाह के रूप में न लें। यह केवल सूचना उद्देश्यों के लिए है। सुरक्षित प्रबंधन के लिए कृपया किसी योग्य स्वास्थ्य व्यवसायी से सलाह लें।

कृपया इस पोषण पुस्तिका को भी देखें, जो सामान्य रूप से विकासात्मक विकलांगता से प्रभावित बच्चों द्वारा सामना की जाने वाली सामान्य पोषण संबंधी चुनौतियों पर केंद्रित है।

अभिस्वीकृति: हम सिंक्रोनस फाइनेंशियल के स्वयंसेवकों, सुश्री प्रेरणा चौक और सुश्री श्रुति केलकर को इस सामग्री का अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में उन सभी के इस योगदान के लिए धन्यवाद देते हैं।

यदि आपके बच्चे ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, ए डी एच डी या अन्य बौद्धिक क्षमताओं के बारे में प्रश्न है या किसी बच्चे के विकास में देरी के बारे में चिंता है तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है। किसी भी प्रश्न पूछताछ के लिए कृपया हमारी मुक्त हेल्पलाइन 844-844-8996 पर हमें कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। हमारे परामर्शदाता अंग्रेजी, हिंदी ,मलयालम ,गुजराती, मराठी ,तेलुगू और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। 

टैग्स : पोषण
ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी