Skip to main content

सखी हेल्पलाइन

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

बच्चों के विकास के दौरान अनदेखे हुए महत्वपूर्ण पल, ख़तरे की निशानियों पर ध्यान दें और अपने बच्चे के विकास में होने वाली देरी को पहचानें – किससे संपर्क करें और क्या करें?

Default Avatar

डॉ. अजय शर्मा

इस भाषा में उपलब्ध है తెలుగు English
Like Icon 0पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

हम इस लेख के मुख्य बिंदु तैयार कर रहे हैं। वे जल्द ही उपलब्ध होंगे।

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

Download [238.29 KB]

यह सामग्री डॉक्टर अजय शर्मा के द्वारा विकसित की गई है। क्या आप को लगता है कि आप के बच्चे में विकास के कुछ पड़ाव में विलम्ब है। यह भी हो सकता है कि आप के आसपास के लोगों ने कभी आप से कहा हो कि आपके बच्चे में कुछ सामान्य से भिन्न है।आप को भी ऐसा लग रहा हो परन्तु आप ने इससे गंभीरता से नहीं लिया।
लेकिन, याद रखें, हर बच्चा अलग है और वो अपनी गति से विकास के महत्वपूर्ण पड़ावों को पार कर सकता है, जो आम चलन की विकास गति से भिन्न हो सकता है। एक बच्चा किसी महत्वपूर्ण पड़ाव तक जल्दी पहुंच सकता है, जबकि बाकी विकास के पड़ावों तक पहुंचने में उसे अधिक वक्त लग सकता है, पर वह उन पड़ावों तक पहुंचता जरुर है। यह अधिकांश मामलों में सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं है।
कुछ विकास के पड़ावों का बीच-बीच में छूट जाना चिंता का कोई बड़ा कारण नहीं है लेकिन यह अत्याधिक
महत्वपूर्ण हैं कि आप सतर्क रह कर अपने बच्चे के विकास की गति पर ध्यान देते रहें। इसका सबसे सही तरीका यह है कि आप खुद को ऐसी जानकारीयां के बारे में सूचित रखें जो आपको आपके बच्चे की विकास की गति को समझने में मदद करे और जरूरत पड़ने पर तुरंत सही कदम उठाने के लिए तैयार रहें।

यदि सभी बच्चे अलग-अलग गति से विकास करते हैं तो माता-पिता को बाल रोग विशेषज्ञ की मदद कब लेनी चाहिए, यदि उन्हें अपने बच्चे के विकास के दौरान कोई चिंता का कारण दिखाई देता है?
आपको बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए यदि :

  1. आप को कोई ख़तरे का निशान दिखता है, या ऐसा कोई संकेत जो इस ओर इशारा करता हो कि आपके बच्चे के विकास में अधिक विलंब हो रहा या उसके विकास में कुछ असामान्य बातें दिखाई देती हैं। नोट: सभी विकासात्मक पहलुओं में ख़तरे के निशान, उनकी विस्तृत जानकारी और उन्हें पहचानने के तरीकों की विस्तृत जानकारी जल्द ही आ रही है! दृश्य और श्रवन क्षमता से जुड़े विकास सम्बन्धी जानकारीयां नीचे क्रमशः दी जा रही हैं।
  2. बच्चे के विकास की गति उल्टी हो जाती है – बच्चा पहले से हासिल की गयी क्षमताओं को खो देता है।
  3. कुछ और ख़तरे के कारण हैं जिनके लिए आप चिंतित हैं।
  4. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यदि आपके मन में आपके बच्चे के विकास की गति को लेकर कोई संदेह है तो खुद के सहज बोध पर भरोसा करें और किसी चिकित्सक से मिलें। जितनी जल्दी आप जरुरी कदम उठाएंगे आपके बच्चे के लिए नतीजा उतना बेहतर होगा।

सूचना: कृपया ध्यान दें कि यह गाइड केवल जानकारी देने के उद्देश्यों के लिए है। सुरक्षित प्रबंधन के लिए कृपया किसी योग्य डॉक्टर से सलाह लें।
विकासात्मक बाल रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ के बीच समानताएं और महत्वपूर्ण अंतर को समझने के लिए इस संसाधन का उपयोग करें।

यदि आपके बच्चे ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, ए डी एच डी या अन्य बौद्धिक क्षमताओं के बारे में प्रश्न है या किसी बच्चे के विकास में देरी के बारे में चिंता है तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है। किसी भी प्रश्न पूछताछ के लिए कृपया हमारी मुक्त हेल्पलाइन 844-844-8996 पर हमें कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। हमारे परामर्शदाता अंग्रेजी, हिंदी ,मलयालम ,गुजराती, मराठी ,तेलुगू और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। 

ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी