Skip to main content

सखी हेल्पलाइन

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

बच्चे में सुनने की प्रक्रिया में – देरी के शुरुआती संकेतों को पहचानने के लिए रेड फ्लैग( जोखिमों) की एक सूची

Default Avatar

डॉ. अजय शर्मा

इस भाषा में उपलब्ध है తెలుగు English
Like Icon 0पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

हम इस लेख के मुख्य बिंदु तैयार कर रहे हैं। वे जल्द ही उपलब्ध होंगे।

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

Download [1.08 MB]

सुनने की कमी सबसे आम कमियों में से एक है जिसको आसानी से जाना जा सकता है और नापा जा सकता है। बच्चे की सुनने की क्षमताओं में कमियों को संभालने में मदद के लिए कई रास्ते तलाशे जा सकते हैं। बच्चे के अपने आसपास के वातावरण में ध्वनि सुनने के तरीके से जुड़ी समस्याएं, उसके परिवेश के प्रति प्रतिक्रिया करने की उसकी क्षमता को कम कर देती हैं।

यह उन्हें बोलने और अपनी भाषा और संचार कौशल को प्रभावी ढंग से विकसित करने से भी रोकती है। इस प्रकार, माता-पिता के लिए बच्चे में सुनने की क्षमता के विकास के बारे में जागरूक होना बहुत जरूरी है। विशेष रूप से वे संकेत जो उनमें सुनने की समस्या को बताते हैं। नीचे दिए गए इंफोग्राफिक में एक चेक लिस्ट दी गई  है जिसका उपयोग माता-पिता अपने बच्चे के सुनने के व्यवहार पर सावधानीपूर्वक निगरानी रखने और बच्चे की उम्र में वृद्धि के साथ होने वाले परिवर्तनों को समझने के लिए कर सकते हैं। यदि आपको सुनने में कठिनाई का संकेत देने वाले लाल झंडी दिखे तो कृपया उन चिंताओं को दूर करने में कोई देरी ना करें। अपने बच्चे की सुनने की क्षमता के लिए तुरंत  बाल रोग विशेषज्ञ/ ऑडियोलॉजिस्ट् (सुननेके विशेषज्ञ) के पास जाएं।

हमने आपके बच्चे में दृष्टि के विकास से जुड़े मील के पत्थर को समझने में आपकी मदद करने के लिए एक इंफोग्राफिक भी विकसित किया है। आप शायद अपने बच्चे के भाषा विकास कौशल को बढ़ावा देने के लिए मार्गदर्शिका के बारे में भी पढ़ना चाहेंगे।

यदि आपके बच्चे ऑटिज्म डाउन सिंड्रोम ए डी एच डी या अन्य बौद्धिक क्षमताओं के बारे में प्रश्न है या किसी बच्चे के विकास में देरी के बारे में चिंता है तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है. किसी भी प्रश्न पूछताछ के लिए कृपया हमारी मुक्त हेल्पलाइन 844-844-8996 पर हमें कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। हमारे परामर्शदाता अंग्रेजी, हिंदी ,मलयालम ,गुजराती, मराठी ,तेलुगू और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं.

सूचना- कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल जानने-समझने के उद्देश्य से आप तक पहुंचाई जा रही है, अधिक मार्गदर्शन के लिए आप किसी पेशेवर व्यवसायी से सलाह लें।

ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी