Skip to main content

ऑटिज्म क्या है? आपके बच्चे की समस्याओं का हल समझने के लिए एक त्वरित मार्गदर्शिका

Default Avatar

डॉ अजय शर्मा

इस भाषा में उपलब्ध है తెలుగు English
Like Icon 3पसंद किया गया
Download Icon 2 डाउनलोड्स

महत्वपूर्ण जानकारी

  • ऑटिज़्म क्या है?
    • ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) एक जटिल न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है जो संचार, सामाजिक संपर्क और व्यवहार को प्रभावित करता है।
  • बच्चों में ऑटिज़्म के लक्षण:
    • आँख से संपर्क की कमी,
    • भाषा विकास में देरी या नही के बराबर,
    • सामाजिक संबंध बनाने और बनाए रखने में कठिनाई
    • और दोहराए जाने वाले व्यवहार।
  • प्रारंभिक हस्तक्षेप और प्रबंधन पर माता-पिता के लिए सुझाव
    • शुरुआती हस्तक्षेप और उचित प्रबंधन से ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों को मदद मिलती है।
    •  अनेक प्रकार के दृष्टिकोण की अक्सर आवश्यकता होती है,
    • इसमें बच्चे की ज़रूरतों के आधार पर व्यवहार थेरेपी, स्पीच थेरेपी, व्यावसायिक थेरेपी और दवा शामिल है।
Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

Download [1.19 MB]

क्या आपके बच्चे में ऑटिज्म का पता चला है? हो सकता है कि आप इस शब्द (ऑटिज्म) को पहली बार सुन रहे हों, या इसके बारे में कुछ-कुछ जानते हों।

संकेतों, लक्षणों, कारणों और उपचारों के बारे में जानने के लिए कृपया ऊपर दिखाए गए ऑटिज्म फैक्टशीट को पढ़ें और डाउनलोड करें। इससे आपको अपने बच्चे के स्वास्थ्य और जरूरतों को समझने और उसकी देखभाल करने में मदद मिलेगी ।
याद रखें, नियमित तौर पर अच्छी देखभाल और परिवार की सही भागीदारी की मदद से ऑटिज्म  स्पेक्ट्रम के बच्चे भी एक खुशहाल और अच्छा जीवन जी सकते हैं। सूचना: कृपया ध्यान दें कि यह गाइड केवल जानकारी देने के उद्देश्यों के लिए है। सुरक्षित प्रबंधन के लिए कृपया किसी योग्य डॉक्टर से सलाह लें।
स्वीकृतियां: सलाहकार न्यूरो-विकासात्मक बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ अजय शर्मा को विशेष धन्यवाद जिनकी विशेष सलाह और मार्गदर्शन में इस जानकारी को इक्ट्ठा किया गया।

इस सामग्री का अंग्रेजी से तेलुगु में अनुवाद करने में लगे समय और प्रयास के लिए हम अपनी स्वयंसेवी सुश्री शैलजा तादिमेटी को धन्यवाद देते हैं।

यदि आपके बच्चे ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, ए डी एच डी या अन्य बौद्धिक क्षमताओं के बारे में प्रश्न है या किसी बच्चे के विकास में देरी के बारे में चिंता है तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है। किसी भी प्रश्न पूछताछ के लिए कृपया हमारी मुक्त हेल्पलाइन 844-844-8996 पर हमें कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। हमारे परामर्शदाता अंग्रेजी, हिंदी ,मलयालम ,गुजराती, मराठी ,तेलुगू और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। 

ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी