Skip to main content

सखी हेल्पलाइन

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

भाषा विकास आपके बच्चे में संचार और सीखने के कौशल का निर्माण करने में मदद करता है

Default Avatar

डॉ. अजय शर्मा

इस भाषा में उपलब्ध है తెలుగు English
Like Icon 0पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

हम इस लेख के मुख्य बिंदु तैयार कर रहे हैं। वे जल्द ही उपलब्ध होंगे।

यह एक ऐसी  पुस्तिका  है जो बच्चों में किस तरह भाषा विकास, उनके संवाद क्षमता और सीखने की कुशलता को विकसित करता है इन पहलुओं पर जोर देती है |

भाषा -बाहरी दुनिया से संपर्क करने का महत्वपूर्ण साधन है |बच्चे के विकास में या अत्यधिक महत्वपूर्ण है कि प्रारंभिक वर्षों में वह आसपास के लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर सके |बच्चे की भाषा सीखने की यह यात्रा शुरू होती है-

  • अनेक भाषा संबंधी स्वर सीखना 
  • नए शब्द सीखना 
  • शब्दों को जोड़कर सार्थक अर्थ पूर्ण वाक्य बनाना 
  • और फिर एक भाषा को बोलचाल में पूरी तरह से उपयोग करना 

इस पुस्तिका की मदद से देखभालकर्ता  अपने बच्चे की भाषा संबंधी कुशलता बढ़ा सकते हैं |भाषा के उपयोग से बच्चा न सिर्फ अपनी भावनाओं को व्यक्त करता है बल्कि बच्चे में कौशल को सीखने की क्षमता भी आती है. आइए बातचीत करें- इस पुस्तिका को डाउनलोड करें. इस पुस्तिका से आप को यह समझने में मदद मिलेगी कि बच्चे के विकास में भाषा का क्या स्थान है और जीवन में दैनिक घटनाओं के द्वारा बच्चे को भाषा कैसे सिखा सकते हैं. इस पुस्तिका में आप यह जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं कि अनेक खिलौने और पुस्तकों की मदद से हम नवजात से लेकर चार साल तक के बच्चे को  भाषा में कैसे व्यस्त कर सकते है|

यदि आपके बच्चे ऑटिज्म डाउन सिंड्रोम ए डी एच डी या अन्य बौद्धिक क्षमताओं के बारे में प्रश्न है या किसी बच्चे के विकास में देरी के बारे में चिंता है तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है. किसी भी प्रश्न पूछताछ के लिए कृपया हमारी मुक्त हेल्पलाइन 844-844-8996 पर हमें कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। हमारे परामर्शदाता अंग्रेजी, हिंदी ,मलयालम ,गुजराती, मराठी ,तेलुगू और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं.

सूचना- कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल जानने-समझने के उद्देश्य से आप तक पहुंचाई जा रही है, अधिक मार्गदर्शन के लिए आप किसी पेशेवर व्यवसायी से सलाह लें।

ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी