Skip to main content

सखी हेल्पलाइन

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

स्वस्ती मेहता का पुदीना पंच

Default Avatar

Nayi Disha Team

इस भाषा में उपलब्ध है English
Like Icon 11पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

हम इस लेख के मुख्य बिंदु तैयार कर रहे हैं। वे जल्द ही उपलब्ध होंगे।

आइए मिलते हैं हमारी उभरती उद्यमी और पुदीना पंच की संस्थापक स्वस्ती मेहता से। स्वस्ती मुंबई की रहने वाली 27 वर्षीय लड़की है और उसके जन्म के समय ही बहुत कम उम्र में उसे डाउन सिंड्रोम का पता चल गया था।

स्वस्ती ने चार अलग-अलग भाषाओं अंग्रेजी,मराठी, हिंदी और गुजराती पर अपनी पकड़ बनाई है जिससे उसके माता-पिता को भी उसके कौशल का विकास करने के लिए प्रेरणा मिली, उसके लिए कुछ करने को वे प्रेरित हुए। 14 साल की उम्र तक उसकी होम स्कूलिंग शुरू हो गई और वह ऑनलाइन और ऑफलाइन कार्यशालाओं के माध्यम से नृत्य, खाना बनाना और बहुत कुछ सीख चुकी थी।

वर्ष 2020 यह स्वस्ती और उसके परिवार के लिए एक वास्तविक मोड़ था जहां स्वस्ती ने कुछ नया सीखा, जिसने उसके परिवार को लॉकडाउन के दौरान व्यस्त रखा। उसने खाना पकाने में प्रयोग करना शुरू कर दिया और अपने परिवार के लिए और उनके हरदम के सपोर्ट से कुछ ड्रिंक्स जैसे स्मूदी बनाएं। स्वस्ती ने पुदीना पंच नाम से एक ब्रांड लॉन्च किया स्वस्ती का पुदीना ड्रिंक कोई आम ड्रिंक नहीं है बल्कि पाचन और एसिडिटी संबंधित समस्याओं में बहुत उपयोगी है। शुरुआत लाभदायक नहीं रही लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उसके भाई ने स्वस्ती को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में मदद की, जिससे पुदीना पंच को बहुत प्रसिद्धि मिली। स्वस्ती ने पुदीना पंच की केवल दो-तीन बोतल बनाने से शुरुआत की, लेकिन अब वह पूरे देश में प्रतिदिन 20 से 30 बोतलें बेचती है।

यह ताजा पेय बनाने के अलावा, वह भारतीय प्राइम टाइम टेलीविजन शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा देखना पसंद करती है और उन्हें कई लेखों में भी दिखाया गया है। स्वस्ती महिला सशक्तिकरण के शानदार उदाहरणों में से एक है और उन सभी उभरते उद्यमियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है जो अपने जुनून को पूरा करने का सपना देख रहे हैं।

हर दिन के हीरो पर हमारे अन्य लेख देखें।

यदि आपके बच्चे ऑटिज्म डाउन सिंड्रोम ए डी एच डी या अन्य बौद्धिक क्षमताओं के बारे में प्रश्न है या किसी बच्चे के विकास में देरी के बारे में चिंता है तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है. किसी भी प्रश्न पूछताछ के लिए कृपया हमारी मुक्त हेल्पलाइन 844-844-8996 पर हमें कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। हमारे परामर्शदाता अंग्रेजी, हिंदी ,मलयालम ,गुजराती, मराठी ,तेलुगू और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं.

सूचना- कृपया ध्यान दें कि यह जानकारी केवल जानने-समझने के उद्देश्य से आप तक पहुंचाई जा रही है, अधिक मार्गदर्शन के लिए आप किसी पेशेवर व्यवसायी से सलाह लें।

ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

कोई संबंधित संसाधन नहीं मिले।

No Related Services Found.
हिन्दी