Skip to main content
Install App
If you're using:

व्यावसायिक प्रशिक्षण चेकलिस्ट

DrNinaVaidya

डॉ. नीना पीयूष वैद्य

इस भाषा में उपलब्ध है English
Like Icon 1पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

  1. व्यावसायिक प्रशिक्षण स्वतंत्रता बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिससे बच्चे वयस्क जीवन और भविष्य में काम के लिए आवश्यक कौशल सीख सकें।
  2. अपने बच्चे की खूबियों और सहयोग की ज़रूरतों को समझकर शुरुआत करें, ताकि पता चल सके कि उनमें कौन-से कौशल पहले से हैं और किन कौशलों पर काम करने की ज़रूरत है।
  3. बच्चे के भविष्य की आर्थिक ज़रूरतों को ध्यान में रखें, ताकि उनके व्यवसाय और आगे की योजना को बेहतर तरीके से तय किया जा सके।
  4. बच्चे की व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल के अनुसार व्यवसाय चुनें, जिसमें उनकी रुचियाँ, कौशल, क्षमताएँ और सहयोग की ज़रूरतें शामिल हों।
  5. व्यावहारिक टूल और उदाहरणों का उपयोग करें ताकि बच्चे के लिए उपयुक्त व्यवसाय के विकल्पों को समझने और कौशल विकसित करने में मदद मिल सके।

व्यावसायिक प्रशिक्षण  या वोकेशनल ट्रेनिंग आपके बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन कौशल है। जिससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि आपका बच्चा अपने जीवन के सभी पहलुओं में एक स्वतंत्र वयस्क है। डॉ नीना पीयूष वैद्य  बच्चो को अपना व्यवसाय खोजने में मदद करने के लिए  इन सात कदमो को साझा किया है। 

व्यावसायिक प्रशिक्षण पर उपरोक्त प्रस्तुति में आप निम्नलिखित बातो को जानेगे  

  • आपके बच्चे के पास कौन से कौशल हैं / जिस पर काम करने की आवश्यकता है, यह समझने के लिए एक चेकलिस्ट तैयार करे I
  • अपने बच्चे के वित्तीय भविष्य का आकलन / अंदाज़ा  लगाना जो उनके व्यवसाय का निर्धारण करेगा  
  • अपने बच्चे के लिए सबसे उपयुक्त व्यवसाय चुनने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें 
  • आपके बच्चे की प्रोफ़ाइल के अनुसार सबसे बेहतर  व्यवसायों के उदाहरण

आप उम्मीद संस्था  द्वारा बनाए गए कौशल प्रशिक्षण और रोजगार पर  आधारित वीडियो भी देख सकते हैं। यह एक दिल को छू लेने वाला और ज्ञानवर्धक वीडियो है जो  डाउन  सिंड्रोम वाले व्यक्ति के जीवन के विभिन्न चरणों के अनुभव को उजागर करता है  

यदि आपके बच्चे ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, ए डी एच डी या अन्य बौद्धिक क्षमताओं के बारे में प्रश्न है या किसी बच्चे के विकास में देरी के बारे में चिंता है तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है। किसी भी प्रश्न पूछताछ के लिए कृपया हमारी मुक्त हेल्पलाइन 844-844-8996 पर हमें कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। हमारे परामर्शदाता अंग्रेजी, हिंदी ,मलयालम ,गुजराती, मराठी ,तेलुगू और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। 

डिस्क्लेमर: कृपया ध्यान दें कि यह गाइड सिर्फ जानकारी देने के मकसद से तैयार की गई है। 

ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी