Skip to main content

सखी हेल्पलाइन

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

डाउन सिंड्रोम की देखभाल करने वालों के लिए पुस्तिका

Default Avatar

डीएसएफआई

इस भाषा में उपलब्ध है English
Like Icon 1पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

हम इस लेख के मुख्य बिंदु तैयार कर रहे हैं। वे जल्द ही उपलब्ध होंगे।

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

Download [12.80 MB]

केयरगिवर्स डाउन सिंड्रोम हैंडबुक की संकल्पना डॉ. सुरेखा रामचंद्रन द्वारा की गई है जो कि डाउन सिंड्रोम फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीएसएफआई) चेन्नई की सह संस्थापक और अध्यक्ष हैं।

हैंडबुक में डाउन सिंड्रोम के बारे में माता-पिता या देखभालकर्ता को जानने के लिए आवश्यक सभी बातें बताई गई हैं। पुस्तक का पहला भाग सरल भाषा में उन माता-पिता के लिए सहायक है जिन्हें हाल ही में अपने बच्चे के निदान  के बारे में पता चला है इस भाग में शुरुआती मूल बातों पर प्रकाश डाला गया है और उनका वर्णन किया गया है।

पुस्तक का बाद का भाग डाउन सिंड्रोम वाले बच्चे को जन्म से लेकर वयस्क होने तक, सामना करने वाली विभिन्न चिकित्सा चिंताओं के बारे में जागरूकता लाता है तथा प्रासंगिक जानकारी के साथ परिवारों को सशक्त बनाने का काम करता है।

देखभालकर्ता की डाउन सिंड्रोम हैंडबुक का मुख्य उद्देश्य माता-पिता को आश्वस्त, स्वतंत्र और कई तरीकों के बारे में जानने में मदद करना है, जिससे वे डाउन सिंड्रोम की कई जटिलताओं से निपट सकें, और जल्दी हस्तक्षेप करके बच्चे की मदद करने के तरीकों की तलाश कर सकें।

जन्म से लेकर वयस्क होने तक अपने बच्चे की चिकित्सीय चिंताओं को रिकॉर्ड करने के लिए इस पत्रक को देखें जिससे वर्षों में बच्चे की प्रगति पर नजर रखना आसान हो जाएगा।

आभार– हम हमारे स्वयंसेवक वर्ग से प्रेरणा चौक, हिमांता निझावन तथा रश्मि अस्थाना के आभारी हैं जिन्होंने समय निकाल कर अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करके सहयोग दिया।

यदि आपके बच्चे ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, ए डी एच डी या अन्य बौद्धिक क्षमताओं के बारे में प्रश्न है या किसी बच्चे के विकास में देरी के बारे में चिंता है तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है। किसी भी प्रश्न पूछताछ के लिए कृपया हमारी मुक्त हेल्पलाइन 844-844-8996 पर हमें कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। हमारे परामर्शदाता अंग्रेजी, हिंदी ,मलयालम ,गुजराती, मराठी ,तेलुगू और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। 

ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी