Skip to main content

सखी हेल्पलाइन

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

सामाजिक दायरा- व्यक्तिगत क्षेत्र और सुरक्षा की अवधारणा को सिखाने के लिए एक ग्राफिक उपकरण

Default Avatar

Nayi Disha Team

इस भाषा में उपलब्ध है English
Like Icon 5पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

हम इस लेख के मुख्य बिंदु तैयार कर रहे हैं। वे जल्द ही उपलब्ध होंगे।

बच्चे जिन्हें सामाजिक मेलजोल और बातचीत/संवाद करने में परेशानी हो सकती है उन्हें सामाजिक संबंधी विचार को बताने/समझाने में परेशानी हो सकती है। शब्दों के माध्यम से बात न कर पाने की परेशानी के कारण ऐसे बच्चों को दूसरे लोगों के साथ सामाजिक दायरे संबंधी अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखने में परेशानी हो सकती है। ऐसी स्थिति में माता-पिता इन बच्चो को व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में कैसे सिखा सकते हैं? इस संबंध में सामाजिक दायरों को बताने के लिए एक ग्राफिक टूल का उपयोग अच्छा रहता है । इस टूल में सम्बन्धों के विभिन्न स्तरों के लिए अलग-अलग रंगों का एक कोड के रूप में प्रयोग किया गया है, जिसकी सहायता से बच्चा अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में जिन लोगों के संपर्क में आता है उनके साथ उनका परिचय करवाया जा सकता है। इस टूल की मदद से बच्चे को अजनबी और अंजाने लोगों व निकट संबंधियों को पहचानने और उनमें अंतर करना सरलता से सिखाया जा सकता है।

इस प्रेजेंटेशन में सुरक्षा की मदद से बच्चों को सामाजिक दायरों की पहचान करना सिखाया जा सकता है।

सुरक्षा रोज़ सारा दिन अनेक लोगों से मिलती और बातें करती है अथवा वह अपने आस-पास कुछ लोगों के साथ बातचीत से बचने के लिए  कुछ दूसरे लोगों के प्रति पसंदगी भरी आत्मीयता दिखा सकती है। स्वयं को सुरक्षित और निश्चिंत रखने के लिए हम उसे सम्बन्धों के दायरों के बारे में किस प्रकार समझा सकते हैं ?

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि यह गाइड केवल जानकारी देने के उद्देश्य के लिए तैयार की गई है। सुरक्षित प्रबंधन के लिए कृपया एक योग्य स्वास्थ्य चिकित्सक से सलाह करें।

आभार: हम सामग्री की समीक्षा करने और मूल्यवान प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए स्निग्धा इन्दुकुरी का धन्यवाद करते हैं।

यदि आपके बच्चे ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, ए डी एच डी या अन्य बौद्धिक क्षमताओं के बारे में प्रश्न है या किसी बच्चे के विकास में देरी के बारे में चिंता है तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है। किसी भी प्रश्न पूछताछ के लिए कृपया हमारी मुक्त हेल्पलाइन 844-844-8996 पर हमें कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। हमारे परामर्शदाता अंग्रेजी, हिंदी ,मलयालम ,गुजराती, मराठी ,तेलुगू और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं। 

आप अपने बच्चे के स्कूल, थेरेपी सेंटर और घर को उसके लिए सुरक्षित क्षेत्र कैसे बना सकते हैं इसके लिए आप इस संसाधन का उपयोग कर सकते हैं।

ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी