Skip to main content

सखी हेल्पलाइन

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

ऑटिज़म क्यों होता है और इसमें मदद कैसे की जा सकती है: हम क्या जानते हैं और क्या नहीं जानते?

Default Avatar

डॉ.पद्मा पलवई

इस भाषा में उपलब्ध है English
Like Icon 0पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

  1. थेरेपी को समझना: ऑटिज़्म के लिए स्टेम सेल, हाइपरबैरिक ऑक्सीजन और बायोमेडिकल थेरेपी जैसी वैकल्पिक थेरेपी से जुड़ी सच्चाई और गलतफहमियों को समझें।
  2. साइंस पर आधारित इलाज: ऐसी थेरेपी को प्राथमिकता दें जो वैज्ञानिक शोधों से साबित हो चुकी हों, न कि बिना प्रमाण वाली विधियों को।
  3. व्यवहारिक सहयोग: तयशुदा ट्रेनिंग और जुड़ाव की तकनीकें ऑटिज़्म में सबसे ज्यादा असरदार मानी जाती हैं।
  4. सही जानकारी से निर्णय लें: अलग–अलग थेरेपी के फ़ायदे और अंतर को जानकर माता–पिता सुरक्षित और समझदारी भरे फैसले ले सकते हैं।
  5. इलाज नहीं,सहयोग : ऑटिज़्म का इलाज नहीं है, लेकिन सही देखभाल और सहयोग से बच्चे को बेहतर ज़िंदगी और खुशहाल भविष्य मिल सकता है।

एक चर्चा के दौरान, डॉ. पद्मा पल्वई ने ऑटिज़्म से जुड़े कुछ वैकल्पिक थेरेपी जैसे स्टेम सेल थेरेपी, हाइपरबैरिक ऑक्सीजन थेरेपी, बायोमेडिकल थेरेपी और अन्य तरीकों के बारे में माता-पिता को सही जानकारी दी और उनसे जुड़ी गलतफहमियों को भी दूर किया।

हर थेरेपी कैसे काम करती है, यह समझना जरूरी है ताकि हम ऐसे तरीकों को बढ़ावा दे सकें जो बच्चों के लिए सुरक्षित हों और लंबे समय तक मदद करें।

चूंकि आज भी हमें ऑटिज़्म के कारणों के बारे में बहुत कम जानकारी है और ये भी साफ नहीं है कि इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है या नहीं, इसलिए माता-पिता को ऐसे थेरेपी पर ध्यान देना चाहिए जो वैज्ञानिक रूप से साबित हों — न कि ऐसे तरीकों पर जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

अब तक जिन चीजों से ऑटिज़्म में सबसे ज़्यादा फायदा हुआ है, वो हैं बच्चे को सिखाने, ट्रेनिंग देने और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में सही तरीके से जुड़ने के कुछ तय और असरदार तरीके।

जब माता-पिता अलग-अलग थेरेपी और उनके फायदों को समझ लेते हैं, तो वे अपने बच्चे के लिए सही और सुरक्षित तरीका चुन सकते हैं जिससे बच्चा खुशहाल जीवन जी सके।

ध्यान रखें — ऑटिज़्म का इलाज नहीं है, लेकिन सही तरीकों से इसे बहुत अच्छे से संभाला जा सकता है।

महत्वपूर्णसूचना:
यह जानकारी सिर्फ आपकी जानकारी के लिए दी गई है। कृपया सही सलाह के लिए किसी योग्य डॉक्टर या विशेषज्ञ से संपर्क करें।

अतिरिक्तजानकारीकेलिए:
बच्चों के विकास में दिखने वाले कुछ सामान्य संकेतों को पहचानने और समझने से जुड़ी बातचीत में डॉ. अजय शर्मा (न्यूरोडेवलपमेंट बाल रोग विशेषज्ञ) का वीडियो जरूर देखें।

अगर आपको ऑटिज़्म, डाउन सिंड्रोम, ADHD या किसी और मानसिक/बौद्धिक विकास से जुड़ी परेशानी को लेकर सवाल हैं, या किसी बच्चे के विकास को लेकर चिंता है — तो नयीदिशाकीटीमआपकीमददकेलिएतैयारहै।

आप हमारी मुफ्तहेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं: 844-844-8996
आप कॉल या व्हाट्सएप दोनों कर सकते हैं।

हमारी काउंसलर्स कई भाषाएं बोलते हैं: हिंदी, इंग्लिश, मलयालम, गुजराती, मराठी, तेलुगुऔरबंगाली।

टैग्स :
ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

कोई संबंधित संसाधन नहीं मिले।

No Related Services Found.
हिन्दी