Skip to main content

सखी हेल्पलाइन

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

ज़रूरत के समय में मदद के लिए दूसरे तक पहुंचना

Default Avatar

Nayi Disha Team

इस भाषा में उपलब्ध है English
Like Icon 0पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

हम इस लेख के मुख्य बिंदु तैयार कर रहे हैं। वे जल्द ही उपलब्ध होंगे।

ऊपर दिए गए ऑडियो में जो बातचीत है, वो खुद की देखभाल के महत्व पर रोशनी डालती है।

ये ऑडियो सारथी ने तैयार किया है, जो बौद्धिक और विकास से संबंधित अक्षमताओं (IDD) और अन्य विकलांग बच्चों/वयस्कों के भाई-बहनों का एक समर्थन नेटवर्क है। इस समर्थन नेटवर्क में एक समुदाय के भाई-बहन अन्य भाई-बहनों के साथ जुड़ सकते हैं, अपने अनुभवों को जाहिर कर सकते हैं और अपनी जीवन यात्रा से जुड़ा बातों को आपस में शेयर कर सकते हैं। वे उन उपायों को भी शेयर कर सकते हैं जिनसे उन्हें मदद मिली, और इस तरह अपने मानसिक स्वास्थ्य के लिए वे ज़रूरी मदद भी हासिल कर सकते हैं। विशेष ज़रूरतों वाले बच्चों के माता-पिता के साथ समझ विकसित करने पर बना ये ऑडियो उस श्रृंखला का हिस्सा है जिसका नाम है- बातें करो। ये  भाई-बहनों और उनके माता-पिता के लिए एक एक्टिविटी (गतिविधि) है जहां वे भाई-बहनों की भूमिकाओं पर बातचीत कर सकते हैं, उनके भविष्य को समझने और उनके भीतर उठने वाले विचारों पर चर्चा कर सकते हैं।

आप अलग-अलग नज़रियों पर भी ऑडियो सुन सकते हैं: माता-पिता Vs भाई-बहन।

आभार: ज़रूरत के समय में दूसरे तक पहुंचने पर आधारित ऑडियो के लिए सामग्री तैयार करने में हमें जो मार्गदर्शन मिला है, उसके लिए हम पीयूष मिश्रा को धन्यवाद देना चाहते हैं।

यदि आपके पास ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम, ADHD या अन्य बौद्धिक विकलांगताओं से जुड़े कोई सवाल हैं, या किसी बच्चे में विकासात्मक देरी को लेकर कोई फिक्र है, तो नई दिशा टीम मदद के लिए यहां है। इसलिए किसी भी सवाल या जानकारी के लिए कृपया हमारी मुफ्त हेल्पलाइन नंबर- 844-844-8996 पर संपर्क करें। आप हमें कॉल या व्हाट्सएप भी कर सकते हैं। हमारे काउंसलर अंग्रेजी, हिंदी, मलयालम, गुजराती, मराठी, तेलुगु और बंगाली सहित विभिन्न भाषाएं बोलते हैं।

डिस्क्लेमर: कृपया ध्यान दें कि यह गाइड सिर्फ सूचना देने के मकसद से तैयार की गई है। 

टैग्स : Role of Family and Friends
ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी