Skip to main content

सखी हेल्पलाइन

Free and confidential. 10am to 6pm, in five languages.

Call 844-844-8996 Message on WhatsApp

क्या आपके बच्चे में ऑटिज़्म के शुरुआती संकेत दिखाई देते हैं?

Default Avatar

डॉ. अजय शर्मा

Like Icon 1पसंद किया गया

महत्वपूर्ण जानकारी

1. M-CHAT और Q-CHAT जैसे ऑनलाइन स्क्रीनिंग टूल छोटे बच्चों में ऑटिज़्म के शुरुआती संकेत पहचानने में मदद कर सकते हैं।

2. M-CHAT का इस्तेमाल आमतौर पर 16 से 30 महीने और Q-CHAT का 18 से 24 महीने के बच्चों के लिए किया जाता है।

3. ये स्क्रीनिंग जाँच घर पर माता-पिता द्वारा मुफ़्त में की जा सकती हैं और इनके लिए किसी विशेष प्रशिक्षण की ज़रूरत नहीं होती।

4. स्क्रीनिंग टूल ऑटिज़्म का निदान नहीं करते, बल्कि यह समझने में मदद करते हैं कि बच्चे को आगे जाँच की ज़रूरत हो सकती है या नहीं।

5. स्क्रीनिंग के नतीजे चाहे जो हों, अगर आपको बच्चे के विकास को लेकर चिंता है, तो बाल रोग विशेषज्ञ या योग्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।

यहाँ कुछ ऑनलाइन स्क्रीनिंग उपकरण उपलब्ध है

क्या आपने आटिज्म के लक्षणों को पहचाना है ?

क्या आपने अपने बच्चे में विकास में कमी महसूस की है

क्या आपका बच्चा आपसे सवांद स्थापना या आँखों से संपर्क नहीं बनाता है ?

अगर आपको यह सारे प्रश्नों के उत्तर हां  में मिल रहे है तो बच्चो में मॉडिफाइड  चेकलिस्ट  फॉर  आटिज्म  इन  टोडलेर्स  (m-chat) मॉडिफाइड  चेकलिस्ट  फॉर  आटिज्म  इन  टोडलेर्स  क्वांटिटेटिव  चेकलिस्ट  फॉर  आटिज्म  इन   टोडलेर्स  (q-chat) के लिए विचार अवश्य करना चाहिए।

M-chat  एवं   q-chat  दोनों  की ही स्क्रीनिंग जाँच ऑनलाइन पर मुफ़्त में उपलब्ध है I

16 -30  माह के बच्चे के लिए m-chat का व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है,  यह परीक्षण  यहाँ पर उपलब्ध है I

ध्यान दे  –  m-chat  कई भाषाओं में अनुवादित  किया गया है  आप अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन कर सकते है http://mchatscreen,com/mchat_rr/translation.

18-24  माह  के बच्चों के लिए q-chat का व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है, यह परीक्षण  यहाँ पर उपलब्ध है I

 यह परीक्षण किसे करवाना चाहिए ?

इन परीक्षणों में बच्चों में आटिज्म के लक्षणों को जल्द से जल्द पहचाने की क्षमता है| यह फायदेमंद है क्योंकि शुरुआती पता लगाने से कुछ विकास संबंधी देरी को दूर करने में मदद मिलेगी, और कुछ मामलों में देरी को कुशलता से प्रबंधित किया जा सकता है। मूलयांकन उपकरण द्वारा आटिज्म में संभावित जोखिम  को बच्चों में पहचाना जा सकता है I स्कोरिंग जाँच के लिए किसी प्रशिक्षण की आवश्यकता नहीं है | अतः यह जाँच घर पर ही  अभिभावकों द्वारा की जा सकती है  | 

कृपया  इस बात पर  ध्यान दे की यह आटिज्म को पहचाने/ डायग्नोसिस करने वाली उपकरण नहीं है I

यह बच्चों में केवल उन स्तिथियों की पहचान करने में मदद करता है जिनमे आटिज्म होने की संभावना अधिक हो सकती हो I इस प्रकार ऑटिज्म के शुरुआती लक्षणों को पहचानने में मदद के लिए ये ऑनलाइन परीक्षण हर माता-पिता के लिए पूरी तरह से हानि रहित हैं।

परीक्षण के बाद आपको क्या  करना चाहिए

यदि आपने अपने बच्चे के विकास के संबंध में विशिष्ट चिंताओं के कारण इन परीक्षणों को लिया है, तो परीक्षण के परिणामों के बावजूद  स्कोर की  चर्चा करने एवं बच्चे के पूर्ण विकासात्मक मूल्यांकन करने किसी बाल रोग विशेषज्ञ / मनोवैज्ञानिक के पास तुरंत ले जाएं।

 दो और परीक्षण  आटिज्म स्पेक्ट्रम क्वोशेंट -10 (AQ – 10), बच्चे या एडोलोसेंट के लिए 4 – 15 साल के  बच्चों में आटिज्म के लक्षणों  को पहचाने के लिए उपयोग किया जाता है | यह परीक्षण यहाँ उपलब्ध है |

दो अन्य परीक्षण, बच्चे या किशोरों के लिए ऑटिज्म आटिज्म स्पेक्ट्रम क्वोशेंट -10 (AQ – 10),  को बड़े बच्चों (उम्र 4-15 वर्ष) में ऑटिज़्म के लक्षणों की पहचान के लिए बनाया  किया गया है।

अस्वीकरण: कृपया ध्यान दें कि यह मार्गदर्शिका केवल सूचना उद्देश्यों के लिए है। कृपया सुरक्षित प्रबंधन के लिए योग्य स्वास्थ्य चिकित्सक से परामर्श करें

अगर आपको ऑटिज़्म, डाउन सिंड्रोम, ADHD या अन्य बौद्धिक दिव्यांगताओं के बारे में कोई सवाल है, या आपको बच्चे के विकास में देरी को लेकर चिंता है, तो नई दिशा की टीम आपकी मदद के लिए मौजूद है।

किसी भी सवाल या जानकारी के लिए हमारी निःशुल्क हेल्पलाइन 844-844-8996 पर संपर्क करें। आप हमें कॉल कर सकते हैं या WhatsApp पर संदेश भेज सकते हैं।

हमारे काउंसलर अंग्रेज़ी, हिंदी, मलयालम, गुजराती, मराठी, तेलुगु और बंगाली सहित कई भाषाओं में बात कर सकते हैं।

ब्लॉग लिखें

आपके जैसे अन्य माता पिता के साथ अपने अनुभव साझा करें

हिन्दी